
भोपाल। विजय नगर स्थित लालघाटी महामृत्युंजय मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का मंगलवार को रुक्मणी विवाह प्रसंग के साथ भावपूर्ण समापन हुआ। कथा के अंतिम दिन मंदिर परिसर में भक्ति और उत्साह का विशेष माहौल देखने को मिला।
रुक्मणी विवाह की झांकी और धार्मिक आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों के बीच भजन-कीर्तन पर नृत्य कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की। कथा समापन अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान के चरण पखारने की परंपरा भी निभाई।
आयोजन के दौरान मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा। कथा वाचक ने भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मणी के दिव्य विवाह प्रसंग का वर्णन करते हुए भक्ति, प्रेम और धर्म के संदेश पर प्रकाश डाला।
