
भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड के निदेशक (इंजीनियरिंग, अनुसंधान एवं विकास) एस. एम. रमनाथन को ईईपीसी इंडिया क्वालिटी अवार्ड्स 2025 में पीएसयू श्रेणी का प्रतिष्ठित प्लैटिनम अवार्ड वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल द्वारा प्रदान किया गया। यह सम्मान बीएचईएल की उत्कृष्टता, नवाचार और गुणवत्ता के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
