जबलपुर में जब्ती, पन्ना में खाक हुआ नशे का जखीरा

जबलपुर: एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणों के तहत जबलपुर पुलिस द्वारा जब्त किया गया गांजा, स्मैक, नशीले इंजेक्शन का जखीरा जेके सीमेण्ट लिमिटेड ग्राम पुरैना जिला पन्ना में खाक कर दिया गया।

एनडीपीएस एक्ट के तहत कुल 50 प्रकरणों में से गांजा के 47 प्रकरण में 243 किलो 7268 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, स्मैक के 1 प्रकरण में 34 ग्राम 50 मिली ग्राम स्मैक तथा नशीले इंजेक्शन के 2 प्रकरण में 1481 इशीले इंजेक्शनों का पुलिस उप महानिरीक्षक, जबलपुर रेंज, जबलपुर अतुल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय की मौजूदगी में विनष्टीकरण किया गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र सिंह भी उपस्थित रहे।

Next Post

ग्वालियर की शिविका सिंह फिलीपींस में बनीं मिसेज यूनिवर्स ब्यूटी प्रिंसेस

Tue Oct 14 , 2025
ग्वालियर: ग्वालियर के शासकीय महिला पॉलीटेक्निक महाविद्यालय की ब्यूटी कल्चर एण्ड कॉस्मेटोलाजी ब्रांच की पूर्व छात्रा शिविका सिंह बैस ने ओकाडा मनीला फिलिपिन्स में आयोजित हुई मिसेज यूनिवर्स प्रतियोगिता-2025 में 120 प्रतियोगियों से कड़ा मुकाबला करते हुए मिसेज यूनिवर्स ब्यूटी प्रिंसेस का खिताब जीता है। शिविका सिंह को मिसेज यूनिवर्स […]

You May Like