केजरीवाल ने यमुना के पानी पर चुनाव आयोग के नोटिस का दिया जवाब

नयी दिल्ली 29 जनवरी (वार्ता) आम आदमी पार्टी(आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने यमुना में जल प्रदूषण के बारे में अपने बयानों के संबंध में चुनाव आयोग के नोटिस का जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने किसी भी कानून या आचार संहिता का उल्लंघन नहीं किया है।

श्री केजरीवाल चुनाव आयोग को भेजे लिखित जवाब में कहा है कि यमुना के पानी पर दी गई मेरी टिप्पणी दिल्ली में पेयजल की गुणवत्ता के कारण सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट के संदर्भ में थी। यमुना के जल पर बयान गंभीर विषाक्तता और हरियाणा से मिलने वाले अशोधित पानी के के बारे में दिया गया था। उन्होंने कहा कि तथ्य साबित करते हैं कि किसी भी कानून या किसी संहिता का उल्लंघन नहीं किया गया है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा से आने पानी में प्रदूषण इतना अधिक है कि दिल्ली के जल शोधन संयंत्र इसे सुरक्षित सीमा के भीतर ट्रीट करने में असमर्थ हैं। हरियाणा से हाल ही में आया पानी अत्यधिक दूषित और मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत जहरीला है।

उल्लेखनीय है कि चुनाव आयोग ने श्री केजरीवाल से कहा कि वह पड़ोसी राज्य हरियाणा द्वारा यमुना नदी के पानी में जहर मिलाए जाने के अपने दावों के समर्थन में प्रमाण प्रस्तुत करें। आयोग ने यमुना नदी के पानी में जहर मिलाने के लिए इस्तेमाल किए गए रसायनों की प्रकृति और मात्रा की जानकारी बुधवार रात 08 बजे तक मांगी थी।

Next Post

यमुना नदी को ज़हर देने जैसी अफवाहें फैलाना बंद करें केजरीवालः सचदेवा

Wed Jan 29 , 2025
नयी दिल्ली, 29 जनवरी (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से अपील की है कि वे फिल्मों के खलनायकों जैसे बर्ताव और यमुना नदी को ज़हर देने जैसी अफवाहों को फैलाना बंद करें। श्री सचदेवा […]

You May Like

Play sound