बंद कराई गईं अवैध मांस मछली की 11 दुकानें

सतना : मंगलवार को शहर के राजेंद्र नगर खंूथी और राजेंद्र नगर क्षेत्र में अवैध तौर पर संचालित मीट मछली की 13 दुकानों को सील किए जाने के अगले दिन नगर निगम अमले द्वारा शहर के सिंधी कैंप क्षेत्र में कार्रवाई की गई. बुधवार को की गई कार्रवाई में सिंधी कैंप क्षेत्र की 11 दुकानों को बंद करा दिया गया.स्वास्थ्य एवं अतिक्रमण अधिकारी नगर निगम अरविंद प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को नगर निगम अमले द्वारा शहर के सिंधी कैंप क्षेत्र में अवैध तौर पर संचालित मांस मछली दुकानों की जांच की गई.

इस दौरान उक्त क्षेत्र में 11 ऐसी दुकानें पाई गईं जहां पर अवैध तौर पर मांस मछली बेचा जा रहा था. जिसे देखते हुए सभी 11 दुकानों पर तालाबंदी की कार्रवाई करते हुए दुकान संचालकों को मटेहना स्थित मीट मार्केट में निर्धारित स्थान पर कारोबार करने की हिदायत दी गई. सिंधी कैंप क्षेत्र में अवैध तौर पर मांस मछली बेचने वाले जिन 11 दुकान संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई.

उनमें अब्दुल रसीद खान, शेख इमरान, आमिर खान, शेख सलमीन, शेख हैदर, शहीद कुरैशी, परवेज, शेख इकबाल, तौसीब मंसूरी, प्रिंस मंसूरी और आमिर खान सम्मिलित रहे. बुधवार को की गई कार्रवाई के दौरान नगर निगम के स्वास्थ्य व अतिक्रमण अधिकारी ए पी सिंह के साथ सहायक स्वच्छता अधिकारी राजू साकेत, मोहम्म्द लतीफ, रामकिशोर मिश्र, शिवदर्शन सहित अन्य स्टॉफ व वार्ड सिपाही भी मौजूद रहे. मांस मछली की अवैध दुकान संचालकों को इस बात की हिदायत दी गई कि ननि द्वारा मटेहना क्षेत्र में मीट मार्केट बनाया गया है. जहां पर वे लोग अपना कारोबार कर सकते हैं.

Next Post

बाइक में आग लगाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

Thu Oct 9 , 2025
सतना: घर में खड़ी बाइक में आग लगाने और बिजली मीटरों को क्षतिग्रस्त करने वाले दो आरोपी युवकों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय द्वारा आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया गया।कोतवाली से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना डाली बाबा इलाके में हुई थी। गिरफ्तार आरोपियों की […]

You May Like