बाइक का धक्का लगने की बात पर बका, चाकू से हमला, दो घायल, एक गंभीर

जबलपुर: हनुमानताल थाना अंतर्गत चारखम्बा में मोटर सायकल का धक्का लगने की बात पर दो भाईयों पर बका, चाकू से हमला कर दिया गया। जिसमें एक को गंभीर चोट आ गई। मेडिकल कालेज में उसकी हालत नाजुक बनी है। पुलिस ने बताया कि मोहम्मद जुनैल 20 वर्ष निवासी गली नम्बर 11 आजाद नगर मोहरिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीती रात रात लगभग 11 बजे अपने खाला के लड़का रिहान के साथ मोटर सायकल से नई बस्ती गोहलपुर जा रहे थे चारखम्बा के पास रूके थे, बाद में मोटर सायकल पीछे करते समय वहां खड़े तनवीर उर्फ नौसाद को गाड़ी का धक्का लग गया, इसी बात पर तनवीर उर्फ नौसाद विवाद करने लगे। तनवीर उर्फ नौसाद ने जान से मारने की नियत से बका से हमलाकर रिहान के सिर, सोहेल ने चाकू से हमलाकर उसके गाल में आंख के नीचे चोट पहुॅचा दी।

Next Post

बहन को बचाने कुएँ में कूदा भाई, दोनों की मौत

Mon Sep 7 , 2026
शहडोल: जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में कुएं में डूबने से भाई-बहन की मौत हो गई। घटना रविवार की देर शाम ग्राम भमरहा-दो की है। जानकारी के अनुसार, 13 साल की शिवानी गोंड घर के पास स्थित कुएं में नहाने गई थी। पानी निकालते समय उसका पैर फिसल गया और […]

You May Like