गाजा में इजरायली हमलों में 83 फिलिस्तीनी मारे गए

गाजा, 06 अगस्त (वार्ता) गाजा में मंगलवार को इज़रायीली हमले में कम से कम 83 फ़िलिस्तीनी मारे गए।

गाजा नागरिक सुरक्षा के प्रवक्ता महमूद बसल ने चीन की न्यूज एजेंसी शिन्हुआ से कहा कि मृतकों में उत्तरी, मध्य और दक्षिणी गाजा में सहायता के लिए प्रतीक्षा कर रहे 58 लोग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इज़रायली हमलों में कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए गाजा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इन घटनाओं पर इज़रायली सेना की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई है।

इस बीच, हमास की सशस्त्र शाखा, अल-क़स्साम ब्रिगेड ने एक बयान में कहा कि उसने ‘अल-कुद्स ब्रिगेड और नासिर ब्रिगेड के साथ मिलकर गाजा पट्टी के दक्षिण में खान यूनिस के उत्तर में इज़रायली सैनिकों और वाहनों को मोर्टार के गोले दागे हैं।

गाजा स्थित स्वास्थ्य अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि 18 मार्च को इज़रायल द्वारा गाजा में तीव्र हमलों को फिर से शुरू करने के बाद से कम से कम 9,519 फिलिस्तीनी मारे गए हैं और 38,630 अन्य घायल हुए हैं। इसके बाद अक्टूबर 2023 से गाजा में इजरायल की ओर से शुरू किये गये अभियान में मरने वालों फिलिस्तनीनियों की कुल संख्या 61,020 हो गयी है और 150,671 लोग घायल हुए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि पिछले 24 घंटों में भुखमरी और कुपोषण के कारण आठ नई मौतें दर्ज की गयीं, जिससे अक्टूबर 2023 से इस तरह की कुल मौतों की संख्या 188 हो गई, जिनमें 94 बच्चे शामिल हैं।

 

Next Post

MD ड्रग्स की तस्करी, थाईलैंड की महिला और नाइजीरिया का युवक अरेस्ट

Wed Aug 6 , 2025
भोपाल। नशे के खिलाफ भोपाल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाइजीरियन युवक और एक थाईलैंड की महिला शामिल है. दोनों पर एमडी ड्रग्स की तस्करी का आरोप है. थाई महिला के पास से 2.95 ग्राम एमडी जब्त हुई है. […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।