
जबलपुर। अमेरिका के साथ भारत की ट्रेड-डील को लेकर मंगलवार को हुई संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत हुआ। बैठक में एनडीए के तमाम वरिष्ठ नेता और सांसद मौजूद रहे जिसमें जबलपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद आशीष दुबे भी शामिल रहे।
इस दौरान सांसद आशीष दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में वैश्विक स्तर पर भारत की पहचान और प्रतिष्ठा बढ़ी है, और ये कई देशों के भारत पर भरोसा करने और उसके साथ व्यापार समझौते करने का परिणाम है. इससे देश की अर्थव्यवस्था को जबर्दस्त गति मिलेगी। इसके साथ ही भारत-अमेरिका ट्रेड डील सिर्फ व्यापार तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी, ऊर्जा सहयोग और वैश्विक स्तर पर भारत की भूमिका और मजबूत होगी।
