शहर में झमाझम बारिश से बनी ठंड़क

भोपाल।राजधानी में रविवार की देर शाम झमाझम बारिश का दौर शुरू हुआ. भोपाल में करीब एक सप्ताह के बाद बारिश ने ठंड़क का एहसास दिलाया. पिछले कई दिनों से बारिश ठप होने से और दिन में निकल रही धूप के चलते गर्मी से लोग बेहाल थे. झमाझम बारिश होने से लोगों के चेहरे पर मुस्कान आई. इस दौरान सड़कों पर लोग अपने वाहनों से चलते हुए बारिश का आनंद लेते दिखे. राजधानी के अधिकांश हिस्सों में करीब 30 मिनट तक बारिश हुई. मानसून के सक्रिय होने से भोपाल सहित प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने प्रदेश भर में अभी बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान लगाया है.

Next Post

बहन को लाने गए मामा-भांजे की सडक़ हादसे में मौत

Sun Aug 10 , 2025
नीमच। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर नीमच जिले के रतनगढ़ थाना क्षेत्र में एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। डिकेन-सिंगोली मार्ग पर शनिवार शाम को हुए सडक़ हादसे में मामा और भांजे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में 3 लोग घायल भी हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों […]

You May Like