शाजापुर में कार अनियंत्रित होकर नहर में गिरी

शाजापुर, रविवार शाम करीब 6 बजे नगर पालिका कार्यालय के पास एक कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी. इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और कार चालक सुरक्षित बाहर निकल आया. जानकारी के अनुसार कार चालक बाबूलाल मुकाती वाहन चला रहे थे. तभी सडक़ पर अचानक एक कुत्ता आ गया. कुत्ते को बचाने के प्रयास में चालक ने कार मोड़ी, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया. कार पहले सडक़ किनारे खड़ी एक अन्य कार से टकराई और फिर फिसलकर नहर में जा गिरी. प्रत्यक्षदर्शी सुमित ने बताया कि हादसा होते ही आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और चालक को सुरक्षित बाहर निकाला. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. इस दुर्घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है लेकिन कार को काफी नुकसान हुआ है.

Next Post

सुबह ईदगाह के पास, तो शाम को बड़ा तालाब के सामने चला पीला पंजा

Sun Jul 5 , 2026
आगर-मालवा,  जिला प्रशासन ने रविवार को अतिक्रमण के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए दो अलग-अलग स्थानों पर व्यापक अभियान चलाया. सुबह ईदगाह के समीप स्थित शासकीय गोचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया, जबकि शाम को बड़ा तालाब किनारे निर्माणों पर जेसीबी का […]

You May Like