सुबह ईदगाह के पास, तो शाम को बड़ा तालाब के सामने चला पीला पंजा

आगर-मालवा,  जिला प्रशासन ने रविवार को अतिक्रमण के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए दो अलग-अलग स्थानों पर व्यापक अभियान चलाया. सुबह ईदगाह के समीप स्थित शासकीय गोचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया, जबकि शाम को बड़ा तालाब किनारे निर्माणों पर जेसीबी का पीला पंजा चला. लेकिन जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद प्रशासन ने संबंधित निर्माणों के दस्तावेजों की जांच पूरी होने तक आगे की कार्रवाई फिलहाल रोक दी.

रविवार को सुबह करीब 11 बजे एसडीएम मिलिंद ढोके के नेतृत्व में जिला प्रशासन ने ईदगाह के समीप स्थित शासकीय गोचर भूमि पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की. अभियान के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 200 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी. प्रशासनिक अमले ने जेसीबी मशीन की सहायता से गोचर भूमि पर किए गए अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण को हटाया. इस दौरान राजस्व विभाग, नगर पालिका एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी मौके पर मौजूद रहे. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शासकीय गोचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराना अभियान का मुख्य उद्देश्य है. अधिकारियों ने कहा कि शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसे मामलों में नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी.

जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद रुका अभियान

कार्रवाई के दौरान भाजपा एवं कांग्रेस के जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि संबंधित लोगों के दस्तावेजों की जांच किए बिना किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जाए. जनप्रतिनिधियों की आपत्ति के बाद प्रशासन ने फिलहाल शेष निर्माणों पर कार्रवाई स्थगित कर दी तथा संबंधित सभी दस्तावेजों की जांच करने के निर्देश दिए. दस्तावेजों की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही गई.

ये अधिकारी रहे मौजूद

मोतीसागर तालाब क्षेत्र में हुई कार्रवाई के दौरान एसडीएम मिलिंद ढोके, एसडीओपी मोतीलाल कुशवाह, सुसनेर एसडीओपी देवनारायण यादव, तहसीलदार विजय सेनानी, कोतवाली थाना प्रभारी शशि उपाध्याय सहित 9 टीआई , सीएमओ कुशल सिंह डोडवे सहित नगर पालिका, राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे.

 

तालाब किनारे भी शुरू हुई कार्यवाही…

 

शाम 5 बजे अधिकारियों की टीम मोतीसागर तालाब क्षेत्र में नगर पालिका, राजस्व विभाग, पुलिस बल एवं जेसीबी मशीन के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंची. कार्रवाई के दौरान एक नवीन निर्माणाधीन मकान को हटाया गया. इसके बाद आसपास निर्माण करा रहे लोगों में हडक़ंप मच गया और उन्होंने कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया.

Next Post

कोर्ट परिसर के पास 11 केवी लाइन पर गिरा पेड़ की डाली 

Sun Jul 5 , 2026
सिंगरौली। जिला न्यायालय के पास 11 केवी विद्युत लाइन पर यूकेलिप्टस के पेड़ की बड़ी डाली गिर जाने से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति कुछ समय के लिए बाधित हो गई। घटना के बाद आसपास के इलाके में विद्युत सप्लाई प्रभावित रही। गनिमत रही कि पेड़ की डाली किसी राहगीर या […]

You May Like