वार्डों से रोजाना एकत्रित किए जा रहे पानी का सैंपलिंग

सिंगरौली:नगर पालिक निगम की आयुक्त सविता प्रधान के निर्देशन में नगर पालिक निगम द्वारा शहरवासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने और जल आपूर्ति की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।आयुक्त के निर्देशानुसार हर एक दिन निगम की टीम द्वारा वार्डो में पहुंचकर हर घर पेयजल के शुद्धता की जांच की जा रही है। इस दौरान ननि अमले द्वारा वार्ड क्रमांक 4 में सीपी तिवारी के निवास, वार्ड क्रमांक 23 में शिव नारायण विश्वकर्मा के निवास वार्ड क्रमांक 26 में नंदलाल कुशवाहा के निवास से पेयजल का सैम्पल कलेक्ट कर शुद्धता की जॉच की गई।

आयुक्त के निर्देशानुसार अमले द्वारा घर-घर जाकर पानी में क्लोरीन की मात्रा की जाँच करने के साथ और शहरवासियों से फीडबैक भी लिया जा रहा है। इस दौरान न केवल गुणवत्ता पर ध्यान दिया जा रहा है, बल्कि प्राप्त शिकायतों के निराकरण किया जा रहा है। निगम अमले द्वारा नियमित रूप से ओवरहेड टैंक और वॉल चैंबर की सफाई की जा रही, जिससे शहरवासियों को गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध हो सके।

ननि आयुक्त ने कहा कि निगम प्रशासन द्वारा नगर के प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने के निरंतर प्रयास किए जा रहे है। नगर में स्थापित पानी के स्त्रोतों की साफ.-सफाई, ट्यूबवेलों के माध्यम से किए जाने वाले पेयजल वितरण के क्लोरीनेशन कार्य के साथ ही विभिन्न वार्डों से रोजाना एकत्रित किए जा रहे पानी की सैंपलिंग का कार्य निरंतर जारी है। इसके अतिरिक्त पेयजल के संबंध में किसी भी प्रकार की शिकायतों प्राप्त होने पर तत्परता से निराकरण कराकर पेयजल वितरण व्यवस्था पर सतत निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने नगर वासियो से आग्रह किया है पेयजल से संबंध में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर निगम द्वारा जारी टोल फ्री नम्बर पर तत्काल अवगत कराये, ताकि समस्या का तत्परता से समाधान किया जा सके।

Next Post

इवेंट्स की आड़ में नशे का नेटवर्क, स्कूल प्रिंसिपल सहित अंतरराज्यीय गिरोह पुलिस के शिकंजे में

Sun Jan 18 , 2026
भोपाल: इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में पुलिस ने एमडी ड्रग्स की तस्करी से जुड़े एक अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा किया है। इस मामले में भोपाल निवासी अबान शकील सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार अबान शकील शहर के एक प्रतिष्ठित स्कूल में प्रिंसिपल के […]

You May Like

मनोरंजन