सिंगरौली- हिंडालको कंपनी से ड्यूटी कर घर लौट रहा युवक सड़क हादसे का हुआ शिकार!

जिले के बरगवां थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, हिंडालको कंपनी से ड्यूटी कर बाइक से घर लौट रहे युवक की झुरही और कोलूहा के बीच अचानक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

घटना की सूचना मिलते ही बरगवां पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल उपचार के लिए ट्रामा सेंटर अस्पताल भिजवाया। घायल युवक की पहचान राजकुमार यादव के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Next Post

ईरान ने कुवैत के वाटर प्लांट्स पर किया बड़ा हमला, 90% आबादी के सामने जल संकट

Wed Jul 22 , 2026
ईरान ने कुवैत के वाटर प्लांट्स पर लगातार चौथे दिन हमला किया है। इस हमले से 90 प्रतिशत आबादी के सामने गहरा जल संकट खड़ा हो गया है। कुवैत में मरम्मत का काम जारी है। मिडिल-ईस्ट में इस समय हालात काफी ज्यादा खराब और तनावपूर्ण बने हुए हैं। अमेरिका और […]

You May Like