चोइथराम मंडी में युवक पर हमला, महिला पर केस दर्ज

इंदौर. शहर के चोइथराम मंडी क्षेत्र में एक युवक पर महिला द्वारा किए गए हमले का मामला सामने आया है. घटना के बाद पुलिस ने महिला के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

पीड़ित युवक बबलू ने पुलिस को बताया कि वह चोइथराम मंडी के पास स्थित रास्ते से अपने घर लौट रहा था. इस दौरान उसे सुलभ शौचालय के पास न्यू प्रकाश नगर झोपड़पट्टी क्षेत्र में एक महिला जमीन पर लेटी हुई नजर आई. बबलू ने मानवीयता दिखाते हुए महिला से कहा कि वह उठकर अपने घर जाए, लेकिन यह बात महिला को नागवार गुज़री और उसने युवक को अपशब्द कहने शुरू कर दिए. विवाद बढ़ते ही महिला ने गुस्से में पास पड़ा एक पत्थर उठाया और युवक के सिर पर दे मारा, जिससे वह लहूलुहान हो गया. घायल अवस्था में बबलू ने थाने पहुंचकर घटना की शिकायत की. पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए हमलावर महिला, जिसकी पहचान बरखा के रूप में हुई है, के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी महिला के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है.

Next Post

कांग्रेस ने जलाए भाजपा नेताओं के पुतले 

Sat May 17 , 2025
मंडला। मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणी और उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा की सेना पर टिप्पणी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आज इसको लेकर मंडला जिला एवं शहर कांग्रेस ने संयुक्त रूप से मंत्री विजय शाह,उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, सांसद फग्गन […]

You May Like