पानी-सड़क की मांग को लेकर हंगामा-प्रदर्शन 

जबलपुर। डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड में फैली तमाम समस्याओं के विरोध में सोमवार को नगर निगम के जोन क्रमांक-11 धर्मशाला में उस वक्त हंगामा हो गया जब संभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपने आए कांग्रेसियों के साथ क्षेत्रीय लोगों को पुलिस ने कार्यालय के भीतर जाने से रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने फिर महापौर व निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हंगामा बढ़ता देख मौके पर संभागीय अधिकारी कुलदीप तिवारी पहुंचें जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने वार्ड की समस्याओं के निराकरण के संबंध में उन्हें ज्ञापन सौंपा और मांग की कि समस्याओं का निराकरण अगर 15 दिनों के अंदर नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान लोगों की पुलिस से हल्की झड़प भी हुई।

कांग्रेस महिला पार्षद के साथ वार्ड के प्रदर्शनकारियों ने संभागीय अधिकारी को बताया कि कांचघर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में दो माह से पानी नहीं पहुंच रहा है। गोकुलदास धर्मशाला से बीमा अस्पताल तक की सड़क जर्जर हो गई है। इन सभी समस्याओं के निराकरण की मांग लोगों ने अधिकारी से की है।

Next Post

लहार में किसानों पर लाठीचार्ज, कई घायल

Mon Sep 8 , 2025
*खाद लेने सोसायटी पर पहुंचे थे* नवभारत न्यूज भिंड। लहार कस्बे में सोमवार को सहकारी समिति से खाद लेने पहुंचे किसानों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इससे 3 से 4 किसान घायल हो गए। लाठीचार्ज से नाराज किसानों ने विरोध शुरू कर दिया। जानकारी लगते ही लहार विधायक अंबरीश […]

You May Like

मनोरंजन