मुलताई: नगर के सरकारी स्कूलों में मंगलवार को प्रवेशोत्सव का आयोजन हुआ। इस अवसर पर विधायक चंद्रशेखर देशमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार और नपा अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर, पार्षदगण,एसडीएम अनीता पटेल ने स्कूल के मुख्य द्वार पर विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया।मंगलवार को बड़ी संख्या में विद्यार्थी स्कूल पहुचे। नगर के सीएम राइस एवं पीएमश्री कन्या शाला में शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों ने तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा कर विद्यार्थियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर विशेष भोजन की व्यवस्था की गई और बच्चों को पुस्तकें भी वितरित की गई। विधायक चन्द्रशेखर देशमुख ने विद्यार्थियों से कहा लक्ष्य हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत आवश्यक है। सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए शिक्षक और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। शिक्षकों ने बताया प्रवेशोत्सव पर आगामी तीन दिनों में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
