ग्वालियर में युवा दिवस पर दो हजार से अधिक स्थानों पर 2 लाख से अधिक विद्यार्थी व नागरिक करेंगे सामूहिक सूर्य नमस्कार

ग्वालियर:ग्वालियर में 12 जनवरी को 2 हजार से अधिक शिक्षण संस्थाओं में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया जाएगा जिसमें 2 लाख से अधिक विद्यार्थी व नागरिक सामूहिक सूर्य नमस्कार करेंगे। जिला मुख्यालय पर मुख्य कार्यक्रम प्रात: 9 बजे से शासकीय बालक उमावि शिक्षानगर में होगा। कार्यक्रम में विभिन्न जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी सहभागिता करेंगे। सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन सभी शिक्षण संस्थाओं में एक साथ-एक संकेत पर किया जायेगा।

युवा दिवस पर आयोजित होने वाले सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद भारत सिंह कुशवाह, संभागीय आयुक्त मनोज खत्री, कलेक्टर रूचिका चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गेश कुंवर जाटव, उपाध्यक्ष प्रियंका सिंह घुरैया, जिला शिक्षा अधिकारी हरिओम चतुर्वेदी, जिला योग प्रभारी दिनेश चाकणकर सहित अनेक जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ अधिकारी, विद्यार्थी एवं स्वयंसेवी व समाजसेवी संगठनों के प्रतिनिधिगण सहित गणमान्य नागरिक शामिल होंगे। आयोजन में कक्षा 6वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राएं स्वैच्छिक रूप से शामिल हो सकते हैं।

Next Post

हाड़ कंपा देने वाली सर्दी में पुलिस सड़कों पर उतरी, 264 वांरटी गिरफ्तार, 334 घरों में किया चेक

Sat Jan 10 , 2026
ग्वालियर: बीती दरमियानी रात 12 बजे 4.5 डिग्री सैल्सियस में पुलिस की सख्त कार्यवाही देखने को मिली। हाड़ कंपा देने वाली ठंड और घने कोहरे के बीच ग्वालियर पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त कर 264 स्थाई और गिरफ्तारी वारंटियों को रात को सोते हुए दबोचा है। जबकि 334 गुण्डों और हिस्ट्रीशीटरों […]

You May Like