
ग्वालियर। मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो सर्वहारा वर्ग के हितों की रक्षा करती है और उनके उत्थान, विकास और प्रगति की लडाई लडती है। हम सब एक परिवार के रूप में पार्टी के लिये काम करें तो पार्टी कभी चुनाव नहीं हार सकती है। श्री चौधरी आज विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार के ललितपुर काॅलोनी स्थित कार्यालय में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। इस मौके पर विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार एवं पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार ‘नीटू’ ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर श्री चौधरी का आत्मीय स्वागत किया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद अशोक सिंह, पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव, विधायक दिनेश सिंह गुर्जर, प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सुनील शर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ. देवेन्द्र शर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष प्रभुदयाल जौहरे, वरिष्ठ नेता राजेन्द्र सिंह नाती, श्रीमती रश्मि परिहार, मुरैना जिला अध्यक्ष द्वय दीपक शर्मा, मधुराज तोमर, प्रदेश प्रवक्ता राम पाण्डे, वरिष्ठ नेता प्रेमसिंह नेताजी, जैन समाज के अध्यक्ष दिनेश जैन, चेम्बर के उपाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष मीनू परिहार आदि मंचासीन रहे।
