हनुमान मंदिर में चोरी का खुलासा होने पर पुलिस का सम्मान

सिंगरौली। विंध्यनगर स्थित हनुमान मंदिर में विगत माह फरवरी में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। अज्ञात चोरों द्वारा रात्रि के समय मंदिर से हनुमान जी का चांदी का गदा, चांदी का मुकुट एवं दानपात्र में रखी नगदी चोरी कर ली गई थी, जिससे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बन गया था।

थाना विंध्यनगर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामले की गंभीरता से जांच की और 24 मार्च को चोरी की घटना का खुलासा करते हुए सम्पूर्ण चोरी गया सामान बरामद कर लिया। साथ ही इस मामले में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। पुलिस की इस सराहनीय कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों में संतोष का माहौल है। थाना विंध्यनगर क्षेत्र की आम जनता एवं हनुमान मंदिर के मुख्य पुजारी ने पुलिस उपमहानिरीक्षक रीवा जोन रीवा हेमंत चौहान से मुलाकात की।

Next Post

पीएनबी लोन घोटाला: ईडी ने 4 करोड़ की संपत्ति अटैच की

Wed Mar 25 , 2026
इंदौर।पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से करोड़ों के लोन में गड़बड़ी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 4 करोड़ रुपए कीमत की तीन अचल संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच कर दी हैं. यह कार्रवाई धार निवासी राम पाटीदार, संचालक एम/एस नर्मदा शीत गृह, के खिलाफ की […]

You May Like