आबकारी विभाग में नियमों को ताक पर रख लाइसेंस नवीनीकरण के खिलाफ लोकायुक्त में शिकायत

भोपाल। कांग्रेस विधायक महेश परमार ने शुक्रवार को मध्यप्रदेश लोकायुक्त कार्यालय में आबकारी विभाग से जुड़ी गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। इस दौरान उनके साथ विधायक दिनेश गुर्जर भी उपस्थित रहे।

लोकायुक्त को सौंपे गए ज्ञापन में परमार ने आरोप लगाया कि आबकारी विभाग के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए सोम डिस्टिलरी को अनुचित लाभ पहुंचाया। उन्होंने कहा कि डिपालपुर न्यायालय द्वारा दोष सिद्ध किए जाने के बावजूद संबंधित डिस्टिलरी का लाइसेंस निरस्त करने में जानबूझकर देरी की गई तथा बाद में नियमों के विपरीत उसका नवीनीकरण भी कर दिया गया।

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया कि महाधिवक्ता की राय लेने के नाम पर प्रकरण को लगभग दो वर्षों तक लंबित रखा गया, जिससे राज्य सरकार को आर्थिक क्षति हुई। परमार ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच की मांग की।

विधायक गुर्जर ने कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और यदि किसी अधिकारी ने पद का दुरुपयोग किया है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी अनियमितताओं की पुनरावृत्ति न हो।

Next Post

जपं अध्यक्ष ने सीईओ को पहनाया भाजपा पट्टा 

Fri Feb 27 , 2026
सीधी। जिले के जनपद पंचायत रामपुर नैकिन में आयोजित सामूहिक विवाह में अव्यवस्था से नाराज जनपद अध्यक्ष द्वारा विरोध जताते हुए जनपद सीईओ को सामान्य सभा की बैठक में भाजपा का पट्टा पहनाने का अनोखा मामला सामने आया है। यहां बताते चलें कि रामपुर नैकिन जनपद पंचायत द्वारा आयोजित सामूहिक […]

You May Like