विद्याप्रमाण गुरुकुलम् का शुभारंभ, मुनि श्री प्रमाणसागर ने दिया आशीर्वाद

भोपाल। गुणायतन भोपाल द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह में मुनि श्री प्रमाणसागर महाराज ने कहा कि गुरुकुलम का शुभारंभ उसी भावना का परिणाम है, जिसके लिए भोपाल चातुर्मास का निर्णय लिया गया था। उन्होंने कहा कि श्री सम्मेदशिखर के बाद यदि किसी बड़े प्रकल्प की शुरुआत हुई है तो वह सौभाग्य भोपाल को मिला है। यह आयोजन 7 से 9 नवम्बर तक होगा, जिसमें देश-विदेश की विभूतियां शामिल होंगी। मुनि श्री ने कहा कि समाज में जैनत्व को सुरक्षित रखने के लिए प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना आवश्यक है। उन्होंने सभी से तन, मन और धन से सहयोग का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन अनुभव सराफ ने किया और अनेक गणमान्यजनों ने मुनि श्री के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

 

Next Post

होटल में चल रहे जुए के अड्डे पर धावा

Mon Oct 27 , 2025
रेहटी. अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के निर्देश पर रेहटी पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए जुआ खेलते 07 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता रावत एवं एसडीओपी बुधनी रवि शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रेहटी […]

You May Like