पर्यटन और उद्योग में निवेश से मध्यप्रदेश बनेगा विकास का केंद्र

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्री-परिषद की बैठक से पूर्व अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम की 125वीं कड़ी में मध्यप्रदेश का दो बार उल्लेख कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।मुख्यमंत्री ने बताया कि हाल ही में ग्वालियर में आयोजित टूरिज्म कॉन्क्लेव में 3,500 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं.

जिनसे ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग में पर्यटन को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि निवेश प्रोत्साहन के लिए आयोजित विषय-विशेष समिट का लाभ प्रदेश को मिल रहा है।इसी क्रम में आगामी 11 से 13 अक्टूबर को भोपाल में ट्रेवल मार्ट का आयोजन होगा। साथ ही, बदनावर में 2,000 एकड़ में विकसित हो रहा पीएम-मित्र पार्क पश्चिम मध्यप्रदेश में मेट्रोपॉलिटन एरिया विकास के सपने को साकार करेगा।

Next Post

आस्ट्रेलियाई सरकार अपमानजनक पहुंच वाली तकनीकों पर लगाने जा रही है प्रतिबंध

Tue Sep 2 , 2025
कैनबरा, 02 सितंबर (वार्ता) आस्ट्रेलिया की सरकार ने मंगलवार की घोषणा की है कि वह अपमानजनक पहुंच वाली तकनीकों को प्रतिबंधित करने जा रही है, इनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) टूल भी शामिल हैं, जो अश्लील चित्र बनाने की क्षमता रखते हैं। संचार मंत्री एनिका वेल्स ने मंगलवार को कहा कि […]

You May Like