राज्य सेवा व राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 26 अप्रैल को

इंदौर। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा “राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026” का आयोजन 26 अप्रैल 2026 को ओएमआर पद्धति से किया जाएगा। यह परीक्षा प्रातः 10 से दोपहर 12 बजे तक एवं दोपहर 02:15 बजे से शाम 04:15 बजे तक दो सत्रों में होगी। परीक्षा के लिए प्रदेश के सभी 54 संभाग / जिला मुख्यालयों में 365 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। उक्त परीक्षा को निर्विघ्न, सुव्यवस्थित एवं शुचिता पूर्ण सम्पन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां की गई है। परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों की परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश के दौरान त्रिस्तरीय नवीन जांच प्रक्रिया (बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण, प्रवेश पत्र की स्केनिंग, एचएचएमडी के माध्यम से तलाशी) व्यवस्था प्रारंभ की गई है।

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा जारी निर्देशानुसार परीक्षार्थियों को आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। परीक्षा केन्द्र पर परीक्षार्थियों को अनिवार्यत 90 मिनिट पूर्व पहुँचना होगा। परीक्षा केन्द्र पर दोनों सत्रों में परीक्षार्थियों की त्रिस्तरीय जाँच की जाएगी। परीक्षा केन्द्र के प्रवेश द्वार के समीप अनुमत एवं वर्जित वस्तुओं की जानकारी चस्पा होगी, जिसका पूर्णतः पालन किया जाना होगा। परीक्षार्थियों की HHMD के माध्यम से दोनों सत्रों में जाँच (Frisking) की जाएगी, जिसमें पुरूष परीक्षार्थियों की जाँच पुरूष वीक्षकों द्वारा एवं महिला परीक्षार्थियों की जाँच महिला वीक्षक द्वारा (Cabin में) की जाएगी। ट्रांसजेण्डर अभ्यर्थियों के पास विकल्प होगा कि वह अपनी फ्रिस्किंग महिला अथवा पुरूष कर्मचारी से करवा सकते हैं। त्रिस्तरीय जाँच के तत्पश्चात परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षार्थी स्वयं के साथ केवल बॉलपेन एवं एक पानी की पारदर्शी बॉटल, ई-प्रवेश पत्र व आईडी कार्ड साथ में ला सकते है।

*परीक्षा के दौरान अनुमत वस्तुएं*

ई-प्रवेश पत्र, वैध पहचान पत्र, गोले बनाने हेतु निर्धारित स्याही का पेन, स्वयं का फोटोग्राफ(यदि आवश्यक हो), पानी की पारदर्शी बॉटल, दिव्यांग परीक्षार्थियों हेतु उनके लिए आवश्यक सामग्री, अन्य कोई सामग्री जो ई-प्रवेश पत्र में निर्दिष्ट हो।

*परीक्षा के दौरान वर्जित वस्तुएँ*

सामान्यतः परीक्षाओं में ऐसा पाया गया है कि परीक्षार्थी अपने कपड़ों, कफलिंक, धूप का चश्मा, इलेक्ट्रॉनिक / सेंसर युक्त चश्में, जूते-मोजे, हाथ के बैंड इत्यादि में नाना प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का प्रयोग करते है। इसको देखते हुए परीक्षा में किसी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के उपयोग को रोकने के लिए परीक्षा कक्ष में जूते-मोजे पहनकर प्रवेश वर्जित होगा। परीक्षार्थी चप्पल व सेण्डल पहनकर आ सकते हैं। चेहरे को ढँक कर परीक्षा कक्ष में प्रवेश वर्जित होगा। परीक्षा में पेंसिल, रबर (इरेजर) व व्हाईटनर एवं एसेसरीज जैसेः- बालों को बांधने का क्लचर / बक्कल, सभी प्रकार की घड़ियाँ, हाथ में पहने जाने वाले मैटेलिक / चमड़े के बैंड, कमर में पहने जाने वाले बेल्ट, धूप में पहने जाने वाले चश्मे, पर्स/वॉलेट, टोपी आदि वर्जित है। हिजाब, पगड़ी, पल्ला, हाथ में बंधे धागे / बंधन व ताबीज़ का सम्मानपूर्वक सूक्ष्मता से परीक्षण किया जाएगा। निर्देश दिए गए है कि धार्मिक धागे व महिलाओं के आभूषण (ज्वेलरी) उतारे नहीं जाएं।

स्टेशनरी संबंधी सामग्री जैसे :- पेंसिल, रबर(इरेजर), व्हाइटनर, स्केल, बैग्स, पठन सामग्री। आई.टी. गैजेट्स व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे :- मोबाइल

फोन, पेनड्राइव, कैल्कुलेटर, ब्लूटूथ, हैंडफ्री, डिजिटल घड़ी, स्मार्ट घड़ी, एनालॉग घड़ी, कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या अन्य कोई ऐसे उपकरण जो संचार उपकरण के रूप में उपयोग किए जाते हैं।

अन्य वस्तुएं जैसे :- चाबी, लाइटर्स/ माचिस बॉक्स, किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र, शार्पनर, ब्लेड तथा अन्य कोई कीमती सामान साथ ही जूते-मोजे पहनकर परीक्षा कक्ष में प्रवेश निषिद्ध है।

निर्देश दिए गए है कि परीक्षार्थियों के कक्ष में जाने के पूर्व वीक्षक परीक्षार्थियों की तलाशी ले एवं यह सुनिश्चित करें कि परीक्षार्थी कक्ष में वर्जित वस्तुएं लेकर प्रवेश न करें। विशेषतः महिला अभ्यर्थियों की तलाशी पूर्ण गरिमा के साथ महिला अधिकारी कर्मचारी द्वारा ही ली जायें। महिला अभ्यर्थियों के दुपट्टे / चुन्नियाँ भली भांति जाँच कर तुरंत वापस लौटा दिए जाये।

Next Post

आंगनवाड़ी सुपरवाइजर 4 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Fri Apr 24 , 2026
नया हरसूद । जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त पुलिस इंदौर की टीम ने खालवा में पदस्थ आंगनवाड़ी सुपरवाइजर संतोष कोचले को 4 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के […]

You May Like