
जबलपुर। गांजा तस्करी प्रकरण में नागपुर जेल से छूटने के बाद आरोपित अपने नाबालिग साथी के साथ मिलकर जबलपुर में चुराई हुई एक्सिस से घूम-घूम कर लूटपाट करता था। सिविल लाइन, क्राइम ब्रांच ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दोनों को दबोच लिया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से झपटे हुये चार मोबाइल, सोने का लॉकेट, नगदी रूपये समेत चुराई हुई एक्सिस जप्त की गई है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर डा. आयुष जाखड ने बताया कि 27 व 28 सितम्बर को शहर में एक वाहन चोरी व तीन लूट हुई थी। मदनमहल थाना अंतर्गत एमएम कॉलेज के सामने से हनी पटेल निवासी लार्डगंज की नई एक्सिस चोरी हुई थी। इसी प्रकार केंट थाना क्षेत्र में सौविक बनर्जी निवासी हर्षित नगर की पत्नी पर झपट्टा मारकर लुटेरे पर्स छीनकर भाग गए थे। जिसमें नगद 25 हजार, मोबाइल समेत अन्य सामान रखा हुआ था। इसके अलावा नितिन जैन निवासी गंजीपुरा की पत्नी पर भी लुटेरों ने झपट्टा मारकर पर्स लूटा था जिसमें नगद 2 हजार रूपये, बच्चे का हाय चंद्रमा रखा था। सिविल लाइन थाना अंतर्गत इंद्रा मार्केट के पास लुटेरों ने चांदनी ठाकुर 33 वर्ष निवासी कांचघर घमापुर को निशाना बनाते हुए पर्स में लूटा था जिसमें 6,000 रुपये नग , सोने के जेवरात, अन्य सामान रखा हुआ था। पुलिस ने सभी मामलों में प्रकरण दर्ज किया। सीसीटीव्ही कैमरों को खंगाला गया। जिसके बाद पुलिस टीम ने चिन्हित किए गए तौसीफ खान पिता ताहिर खान 21 वर्ष कदम तलैया बेलबाग को दबोचा था। जिसने पूछताछ में 16 वर्षीय नाबालिग के साथ लूटपाट करना कबूल किया। किशोर को भी दबोचा। दोनों की निशादेही पर लूटा गया माल जब्त किया गया।
फरारी के दौरान बालक ने की वारदातें-
उल्लेखनीय है कि पकडा गया बालक थाना बेलबाग में अवैध वूसली के प्रकरण में फरार था जिसकी बेलबाग पुलिस ने भी उक्त प्रकरण में गिरफ्तारी की है । उल्लेखनीय है कि पकडा गया आरोपी तौसीफ अपराधी प्रवृत्ति का है जो नागपुर में गांजे के प्रकरण में जेल में निरूद्ध था जहॉ से डेढ-दो माह पूर्व ही छूट कर जबलपुर आया था। जिसके खिलाफ पूर्व से चोरी के प्रकरण बेलबाग, अधारताल में दर्ज है
