केल नदी का पुल धंसा, ड्राइवर-क्लीनर ने कूदकर बचाई जान

गौरिहार/छतरपुर। बारीगढ़-गौरिहार मार्ग पर मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया, जब बलरामपुर के पास केल नदी का पुल ओवरलोड रेत से भरे एक ट्रक (डंपर) के दबाव से धंस गया। हादसा सुबह करीब 7 बजे हुआ। पुल के टूटते ही ट्रक का अगला हिस्सा नीचे धंस गया, हालांकि ड्राइवर और क्लीनर समय रहते कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहे।

बताया जा रहा है कि यह पुल पहले से ही जर्जर स्थिति में था, बावजूद इसके बालू माफिया लगातार ओवरलोड रेत के ट्रक निकाल रहे थे। स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि पुल की मरम्मत लंबे समय से नहीं की गई, जिससे यह हादसा हुआ।

घटना के बाद बारीगढ़-गौरिहार मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ है। ग्रामीणों ने पुल की तत्काल मरम्मत और अवैध रेत परिवहन पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है और ट्रक को हटाने के प्रयास किए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि जब तक ओवरलोडिंग पर नियंत्रण नहीं होगा, तब तक ऐसे हादसे दोहराते रहेंगे।

 

Next Post

जंगल के बीच खड़ी रही ट्रेन, कोच में धुआं निकलने से मचा हड़कंप

Wed Oct 8 , 2025
इंदौर: दिल्ली से इंदौर आ रही डॉ. अंबेडकर नगर एक्सप्रेस में सुबह-सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब कोटा के पास ट्रेन के बी-4 कोच से अचानक धुआं निकलने लगा. आग लगने की आशंका से यात्री घबरा गए और ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई. तुरंत ही ट्रेन को रोका गया […]

You May Like