जंगल के बीच खड़ी रही ट्रेन, कोच में धुआं निकलने से मचा हड़कंप

इंदौर: दिल्ली से इंदौर आ रही डॉ. अंबेडकर नगर एक्सप्रेस में सुबह-सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब कोटा के पास ट्रेन के बी-4 कोच से अचानक धुआं निकलने लगा. आग लगने की आशंका से यात्री घबरा गए और ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई. तुरंत ही ट्रेन को रोका गया और बोगी खाली करवाई गई. करीब 15 मिनट तक ट्रेन जंगल के बीच खड़ी रही.

रेलवे सूत्रों के अनुसार घटना सुबह करीब 5.30 बजे की है. अधिकतर यात्री उस समय सो रहे थे, तभी फायर अलार्म बज उठा और कोच में धुआं भर गया. डर के मारे यात्री नीचे उतरने लगे. कुछ ही देर में रेलवे स्टाफ मौके पर पहुंचा और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला. जांच में सामने आया कि चूहों द्वारा कोच के अंदर तार काटे जाने के कारण शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे धुआं निकला था. स्टाफ ने तत्काल सुधार कार्य शुरू किया और ट्रेन के सभी कोचों की जांच की गई. सुधार पूरा होने के बाद यात्रियों को दोबारा ट्रेन में बैठाया गया और ट्रेन रवाना हुई. हालांकि इस दौरान यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

Next Post

राय ने किया गायक अंकुश जैन का सम्मान

Wed Oct 8 , 2025
सीहोर. समाजसेवी अखिलेश राय ने शहर के युवा भजन गायक अंकुश जैन को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया. उन्होंने अंकुश की इस उपलब्धि को नगर का गौरव बताया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर जैन समाज के अनेक वरिष्ठजन उपस्थित थे. उल्लेखनीय है […]

You May Like