अनियंत्रित होकर कार पलटी, वृद्धा की मौत, 5 घायल

सतना : तीर्थाटन कर झारखण्ड से दमोह की ओर वापस लौट रहा जैन परिवार मैहर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर दुर्घटना का शिकार हो गया. अचानक अनियंत्रित होकर पलट जाने के कारण जहां कार में सवार वृद्धा की मौत हो गई. वहीं परिवार के 5 सदस्य बुरी तरह घायल हो गए.प्राप्त जानकारी के अनुसार दमोह निवासी डॉ. संजय जैन 49 वर्ष, उनकी मां श्रीमती मीना जैन 69 वर्ष, पत्नी आराधना जैन 47 पुत्री सौम्या जैन 17 और पुत्र सम्यक जैन 19 वर्ष अपनी कार क्र. एमपी 15 सीसी 0743 में सवार होकर तीर्थाटन के लिए निकले थे.

जैन धर्म के पवित्र माने जाने वाले झारखण्ड शिखर का दर्शन करने के बाद यह परिवार वापस लौट रहा था. बताया गया कि बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात जब यह कार मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग क्र. 30 से होकर गुजर रही थी. तभी चलते-चलते अचानक अनियंत्रित हो गई. देखते ही देखते कार ने सडक़ छोड़ दी और पलट गई.

Next Post

आरसीबी भगदड़ में मारे गये लोगों के परिजनों को देगी आर्थिक सहायता

Fri Jun 6 , 2025
बेंगलुरु (वार्ता) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में मारे गये लोगों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। आरसीबी की ओर से गुरुवार को जारी आधिकारक बयान में भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की […]

You May Like