
दमोह। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भापुसे) द्वारा थाना नोहटा में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में थाना क्षेत्र के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा अपनी समस्याएं व सुझाव पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखे। पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना एवं उनके त्वरित व प्रभावी निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान ही मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान के अंतर्गत उपस्थित सभी नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों व सामाजिक दुष्परिणामों के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही सभी उपस्थितजनों को नशा न करने तथा अपने परिवार व समाज को भी नशामुक्त बनाने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में थाना क्षेत्र से बड़ी संख्या में नागरिकों की सहभागिता रही। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भापुसे), एसडीओपी तेंदूखेड़ा सुश्री अर्चना अहीर, उपनिरीक्षक अभिषेक पटैल, थाना प्रभारी नोहटा तथा थाना नोहटा का समस्त पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा।
