अल्माटी ओपन: मेदवेदेव ने 882 दिनों में पहला खिताब जीता

अस्ताना, 20 अक्टूबर (वार्ता) शानदार फॉर्म में चल रहे डेनियल मेदवेदेव ने अल्माटी ओपन के फाइनल में कोरेंटिन मौटेट को हराकर 882 दिनों में अपना पहला खिताब जीता।

रूस के दिग्गज मेदवेदेव ने फाइनल मुकाबले में फ्रांसीसी मौटेट पर 7-5, 4-6, 6-3 से जीत दर्ज की। यह 2023 रोम मास्टर्स के बाद मेदवेदेव का पहला खिताब है। मेदवेदेव ने 21 अलग-अलग टूर्नामेंटों में 21 खिताब जीते हैं। रूस के पूर्व विश्व नंबर एक खिलाड़ी के लिए यह साल बेहद खराब रहा है, उन्होंने ग्रैंड स्लैम में केवल एक मैच जीता और यूएस ओपन में उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा।

दुनिया के 14वें नंबर के खिलाड़ी मेदवेदेव ने मैच जीतने के बाद कहा, “यह पहली बार है जब मैं अपनी दोनों बेटियों के साथ किसी टूर्नामेंट में हूं, इसलिए खिताब जीतना वाकई बहुत अच्छा है। यह खिताब मेरी दूसरी बेटी विक्टोरिया के सम्मान में है, क्योंकि जब मेरी पहली बेटी अलीसा पैदा हुई थी, तब मुझे जो पहला खिताब मिला था, वह उसके लिए था।”

Next Post

अकील हुसैन बंगलादेश के खिलाफ शेष वनडे मैचों के लिए वेस्टइंडीज से जुड़ेंगे

Mon Oct 20 , 2025
ढाका 20 अक्टूबर (वार्ता) वेस्टइंडीज के अकील हुसैन बंगलादेश के खिलाफ चल रही तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में खेलने के लिए आज रात अपनी टीम के साथ जुड़ेंगे। बंगलादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के एक अधिकारी ने सोमवार को क्रिकबज को बताया, “अकील के आज रात एकदिवसीय टीम से जुड़ने […]

You May Like