आरसीबी भगदड़ में मारे गये लोगों के परिजनों को देगी आर्थिक सहायता

बेंगलुरु (वार्ता) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में मारे गये लोगों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

आरसीबी की ओर से गुरुवार को जारी आधिकारक बयान में भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है। बयान में कहा गया है कि कल बेंगलुरु में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने आरसीबी परिवार को बहुत पीड़ा और दर्द पहुँचाया है। आरसीबी ने पीड़ितों के प्रति सम्मान और एकजुटता व्यक्त करते हुए हादसे में मारे गये 11 लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा इस दुखद घटना में घायल हुए प्रशंसकों की सहायता के लिए आरसीबी केयर्स नामक एक कोष भी बनाया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि बुधवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चल रहे आरसीबी का सम्मान समारोह के दौरान स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी और अन्य 33 लोग घायल हो गये थे।

Next Post

औषधीय पौधों की खेती के नाम पर ठगी, दो आरोपियों पर FIR

Fri Jun 6 , 2025
जबलपुर: विजयनगर थाना क्षेत्र में औषधीय पौधों की खेती के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ितों ने बताया कि सनराइज एयो सॉल्यूशन प्लस प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी ने नेपाली गोल्डन शतावर की खेती से मुनाफा कमाने का झांसा दिया। कंपनी के डायरेक्टर वीरेंद्र रजक […]

You May Like