
देवरी। बेरोजगार युवाओं को रोजगार तथा स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने हेतु जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में रोजगार कार्यालय, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, शासकीय आईटीआई, आजीविका मिशन द्वारा संयुक्त रूप से शासकीय आईटीआई देवरी में युवा संगम कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र रघुवंशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। युवा संगम मेले में बेरोजगारों को स्वरोजगार एवं रोजगार से जोड़ने हेतुयशस्वी ग्रुप भोपाल, पुखराज हेल्थ केयर, होम हेल्प सेंटर, आईपीएस भोपाल, वर्ल्ड क्लास सर्विस भोपाल, सागर ग्रुप प्राइवेट लिमिटेड तामोट, टेस्ला ग्रुप प्राइवेट लिमिटेड, परिवर्तन ग्रुप भोपाल, क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण होशंगाबाद,पुखराज हेल्थ केयर भोपाल एवं अन्य कंपनियों द्वारा सहभागिता की गई। विभिन्न कम्पनियों द्वारा उनकी मापदंड अनुसार हितग्राहियों का चयन किया गया। साथ ही शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत बैंको के माध्यम से स्वरोजगार स्थापित करने ऋण वितरण कराया गया। युवा संगम में 670 पंजीयन हुए और 265 हितग्राहियों का प्राथमिक चयन किया गया।
