बागेश्वर धाम में दिल्ली के दो मंत्रियों ने लिया बाबा बागेश्वर का आशीर्वाद

छतरपुर। सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल बागेश्वर धाम में उस समय श्रद्धालुओं के बीच भारी उत्साह देखा गया, जब दिल्ली सरकार के दो वरिष्ठ कैबिनेट मंत्रियों ने अचानक धाम पहुंचकर बागेश्वर बालाजी के दरबार में हाजिरी लगाई। दिल्ली के कानून एवं न्याय मंत्री कपिल मिश्रा और सहकारिता एवं समाज कल्याण मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह ने न केवल दर्शन किए, बल्कि पूज्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी से विशेष भेंट भी की।

हनुमान चालीसा का पाठ और परिक्रमा

दोनों मंत्रियों ने सबसे पहले बागेश्वर बालाजी के समक्ष नतमस्तक होकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने धाम स्थित यज्ञ शाला की परिक्रमा की और पूरी श्रद्धा के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान उनके साथ संस्कार चैनल के सीईओ मनोज त्यागी और केशव मेहता भी उपस्थित रहे, जिन्होंने बालाजी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

दर्शन और पूजन के पश्चात दोनों मंत्रियों ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर सरकार) से गहन चर्चा की। सूत्रों के अनुसार, इस भेंट के दौरान बाबा बागेश्वर की आगामी बद्रीनाथ की पहाड़ियों में प्रस्तावित एकांतवास यात्रा को लेकर विस्तृत बातचीत हुई। मंत्रियों ने महाराज श्री से आशीर्वाद लिया और उनके आध्यात्मिक कार्यों की सराहना की।

सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय

राजनीति और आध्यात्मिकता के इस अनोखे संगम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। श्रद्धालुओं और नेटिजन्स इसे आस्था का बड़ा केंद्र मान रहे हैं, जहां दलगत राजनीति से ऊपर उठकर दिग्गज नेता शीश नवाने पहुंच रहे हैं।

Next Post

खनन कारोबारी दिलीप गुप्ता के ठिकानों पर आयकर विभाग की रेड

Wed Mar 11 , 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए माइनिंग कारोबारी दिलीप गुप्ता के ठिकानों पर छापेमारी की है। जानकारी के अनुसार दिल्ली से आई आयकर विभाग की विशेष टीम ने बुधवार सुबह गुप्ता से जुड़े कई स्थानों पर एक साथ दबिश दी। बताया जा रहा है कि […]

You May Like