खनन कारोबारी दिलीप गुप्ता के ठिकानों पर आयकर विभाग की रेड

भोपाल। राजधानी भोपाल में आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए माइनिंग कारोबारी दिलीप गुप्ता के ठिकानों पर छापेमारी की है। जानकारी के अनुसार दिल्ली से आई आयकर विभाग की विशेष टीम ने बुधवार सुबह गुप्ता से जुड़े कई स्थानों पर एक साथ दबिश दी।

बताया जा रहा है कि कार्रवाई में इनकम टैक्स विभाग के अधिकारियों के साथ अन्य जांच एजेंसियों के अधिकारी भी शामिल हैं। टीम सुबह से ही दस्तावेजों, बैंक लेनदेन और कारोबार से जुड़े रिकॉर्ड की गहन जांच कर रही है।

सूत्रों के मुताबिक छापे के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और वित्तीय लेनदेन से जुड़े कागजात खंगाले जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने दिलीप गुप्ता के दो ठिकानों पर छापेमारी की थी, जहां से बड़ी मात्रा में नकदी, दस्तावेज और कई अहम फाइलें बरामद हुई थीं। फिलहाल आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है और इससे जुड़े बड़े खुलासों की संभावना जताई जा रही है।

Next Post

फरार बदमाश अवैध पिस्टल के साथ दबोचा गया 

Wed Mar 11 , 2026
जबलपुर। गोरखपुर पुलिस ने मारपीट के मामले में फरार चल रहे एक शातिर बदमाश को लोड पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गोरखपुर थाना प्रभारी नितिन कमल ने बताया कि हनुमान मंदिर के आगे, ट्रांसफार्मर डिपो के पीछे रोड किनारे दबिश देकर करन दाहिया (21) निवासी मांडवा टेण्डर-1, […]

You May Like