फरार बदमाश अवैध पिस्टल के साथ दबोचा गया 

जबलपुर। गोरखपुर पुलिस ने मारपीट के मामले में फरार चल रहे एक शातिर बदमाश को लोड पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

गोरखपुर थाना प्रभारी नितिन कमल ने बताया कि हनुमान मंदिर के आगे, ट्रांसफार्मर डिपो के पीछे रोड किनारे दबिश देकर करन दाहिया (21) निवासी मांडवा टेण्डर-1, रामपुर को पकड़ा गया।तलाशी लेने पर उसकी कमर में एक पिस्टल मिली, जिसकी मैगजीन में एक कारतूस लोड था। पुलिस ने हथियार जब्त कर आरोपी के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

पुराने अपराध में भी हुई गिरफ्तारी

पकड़ा गया आरोपी करन दाहिया शातिर अपराधी है। वह गोरखपुर थाने में दर्ज मारपीट एवं धमकी मामले में भी फरार था‌। यह मामला 18 फरवरी 2026 को मोहम्मद अब्राहम शाह की रिपोर्ट पर दर्ज किया गया था। पुलिस ने उसे इस मामले में भी विधिवत गिरफ्तार कर लिया है।

Next Post

जहर का सेवन करने से दो की मौत 

Wed Mar 11 , 2026
जबलपुर। शहर के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में जहरीली वस्तु का सेवन करने से दो लोगों की मौत हो गई। रांझी और घमापुर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार रांझी थाना अंतर्गत पुरानी बस्ती निवासी 26 वर्षीय सुमित चौधरी ने बीती रात अपने घर […]

You May Like

मनोरंजन