निगम आयुक्त ने जूते से खुरचकर जांची सफाई की हकीकत

भोपाल। निगम आयुक्त ने सोमवार को शहर के अलग-अलग क्षेत्रों का दौरा कर सफाई व्यवस्था की जमीनी हकीकत देखी. रानी अवंतीबाई यातायात नगर, आनंद नगर, बायपास मार्ग और शाहपुरा में निरीक्षण के दौरान उन्होंने कई जगह फुटपाथ के किनारे जमा मिट्टी को जूते से खुरचकर सफाई की स्थिति जांची. उन्होंने सडक़, फुटपाथ, सेंट्रल वर्ज, साइड वर्ज और रोटरी के किनारों पर जमा धूल-मिट्टी अच्छी तरह हटाने के निर्देश दिए.

-शाहपुरा की सफाई पर नाराजगी

शाहपुरा क्षेत्र में सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिलने पर आयुक्त ने नाराजगी जताई और संबंधित स्वास्थ्य अधिकारी बीना अग्रवाल को व्यवस्था में तत्काल सुधार के निर्देश दिए. सेंट्रल वर्ज में झाडिय़ां और खरपतवार हटाने, पौधों की नियमित देखभाल करने और नए पौधे लगाने के साथ वर्ज को व्यवस्थित रखने के लिए भी कहा. निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त अमन मिश्रा, उपायुक्त चंचलेश गिरहारे सहित निगम के अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

Next Post

वोट बचाओ देश बचाओ अभियान को बूथ स्तर तक ले जाएगी कांग्रेस: भाई जगताप

Mon Oct 26 , 2026
सीधी। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा मतदाता सूची की शुद्धता प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा और निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए वोट बचाओ देश बचाओ अभियान को देशव्यापी स्तर पर आगे बढ़ाया जा रहा है। कांग्रेस वोट बचाओ देश बचाओ अभियान को बूथ स्तर तक ले […]

You May Like