स्वास्थ्य अमले को सुबह 6 बजे फील्ड पर कार्य करने के निर्देश

जबलपुर: संस्कारधानी को स्वच्छता सर्वेक्षण में देश का सिरमौर बनाने के लिए नगर निगम अब ‘मिशन मोड में आ गया है। समीक्षा बैठक में निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने स्वास्थ्य विभाग के पूरे अमले को टीम भावना के साथ कार्य करने और स्वच्छता कार्यों में गति लाने के कड़े निर्देश दिए हैं।निगमायुक्त के अनुसार शहर की सफाई व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए अब स्वास्थ्य अमला अलसुबह 6 बजे से ही सड़कों पर नजर आएगा।

निगमायुक्त ने निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी और कर्मचारी फील्ड पर रहकर सीधे कार्यों की मॉनिटरिंग करें। नाला-नालियों की सफाई से लेकर पेवर ब्लॉक लगाने तक के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नगर निगम कमिश्रर ने दो टूक कहा है कि गंदगी फैलाने वालों और सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वालों पर अब सख्ती से चालान की कार्रवाई की जाएगी। निगमायुक्त ने ये भी कहा कि यदि हम एक होकर टीम भावना के साथ कार्य करेंगे, तो जबलपुर को नंबर 1 बनने से कोई नहीं रोक सकता।
नाइट स्वीपिंग और डोर-टू-डोर कलेक्शन पर जोर
निगमायुक्त के निर्देश के मुताबिक शहर की रातें भी अब साफ-सुथरी दिखेंगी। इसके लिए नाइट स्वीपिंग टीम को विशेष रूप से सक्रिय कर दिया गया है। वहीं निगमायुक्त ने 100′ डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण को शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Next Post

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने अदालत में लगाई जबरदस्त फटकार, केस के सिलसिले में भाई को फोन करने वाले शख्स पर भड़के सीजेआई, बोले- 'ऐसी हिम्मत दोबारा मत करना'

Thu Mar 26 , 2026
नई दिल्ली | भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) ने बुधवार को एक याचिकाकर्ता के पिता के व्यवहार पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए खुली अदालत में जमकर फटकार लगाई। मामला एक मेडिकल कॉलेज में अल्पसंख्यक कोटे के तहत दाखिले से जुड़ा था, जिसकी सुनवाई स्वयं सीजेआई की अध्यक्षता वाली पीठ कर […]

You May Like