जाली काटकर दरवाजा खोला, फांसी पर लटका मिला युवक

जबलपुर: मदनमहल थाना अंतर्गत रानीपुर माली मोहल्ला में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसका पता उस समय लगा जब मृतक ने दरवाजा नहीं खोला तो पिता जाली काटकर दरवाजा खोलकर देख तो बेटा फांसी पर लटका था।

पुलिस ने बताया कि सुनील निगम 39 वर्ष निवासी रानीपुर माली मोहल्ला ने सूचना दी कि उसके पडोस में प्रदीप झारिया 36 वर्ष परिवार सहित रहता है। प्रदीप के पिता ने बताया कि प्रदीप कल शाम 5 बजे कमरे के अंदर जाकर सो गया था दरवाजा नहीं खोल रहा था, जाली काटकर दरवाजा खोलकर देखा प्रदीप फांसी पर लटका था प्रदीप की मौत हो चुकीे थी।

Next Post

तालाब में डूबे युवक की मौत

Sat Jan 17 , 2026
जबलपुर: सिहोरा थाना अंतर्गत गंजताल तालाब में डूबे युवक की इलाज के दौरान मेडिकल में मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि 43 वर्षी अशोक कुमार बर्मन पिता जगदीश बर्मश गंजताल तालाब में डूब गया था। जिसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था जहां इलाज के दौरान […]

You May Like