गोयल सोमवार को भारत औद्योगिक विकास योजना (भव्य) के पोर्टल का उद्घाटन करेंगे

नयी दिल्ली, 07 जून (वार्ता) केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल सोमवार को भारत औद्योगिक विकास योजना ( भव्य) के पोर्टल का उद्घाटन करेंगे। मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी।

मंत्रिमंडल ने देश भर में छोटे-बड़े औद्योगिक पार्क ऑन के विकास की इस योजना के प्रथम चरण में 50 पार्कों के विकास के लिए राज्य सरकारों और निकायों के लिए प्रस्ताव आमंत्रित करने की प्रक्रिया शुरू करने को अभी हाल में ही मंजूरी दी थी। इसके लिए दिशा निर्देशों को भी स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इस योजना के तहत केंद्र सरकार इन पार्कों के विकास के लिए प्रति एकड़ एक निश्चित सहायता प्रदान करेगी।

यह योजना केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका लक्ष्य देशभर में 100 हाई-टेक ‘प्लग-एंड-प्ले’ औद्योगिक पार्क विकसित करना है। इस योजना के लिए 33,660 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। इसका उद्देश्य भारत को एक वैश्विक विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) हब बनाना और विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ाना है।

 

Next Post

एनएसई में निवेशक खातों की संख्या 26 करोड़ के पार

Sun Jun 7 , 2026
मुंबई, 07 जून (वार्ता) देश के प्रमुख शेयर बाजार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ऑफ इंडिया ने जून में 26 करोड़ निवेशक खातों की उपलब्धि हासिल कर ली। एनएसई ने रविवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि एक्सचेंज पर यूनीक ट्रेडिंग खातों की संख्या 26 करोड़ के आंकड़े को पार […]

You May Like