फरमान: एक ही मकान में परिवारों को बिजली कनेक्शन चाहिए तो बंटवारा या रजिस्ट्री लाओ

रायसेन।मप्र मध्यक्षेत्र बिजली वितरण कंपनी द्वारा नया तुगलकी फरमान जारी कर दिया है।जिससे एक ही मकान में किराए से रहने वाले लोगों को अब बिजली कनेक्शन मिलना बड़ा मुश्किल हो जाएगा।

नगर पालिका से एनओसी लेकर लगा सकता है…

बिजली कंपनी के सिटी जेई प्रांजल शर्मा के अनुसार, कंपनी ने ऑनलाइन सिस्टम में यह जारी किया गया है। जिसमें कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को कोई न कोई दस्तावेज लगाना अनिवार्य है। जिसमें रजिस्ट्री प्राथमिकता दी गई है। अगर मकान एक है, तो वह बंटवारा करवाकर वह दस्तावेज लगा सकता है। इसके अलावा नगर पालिका परिषद रायसेन से एनओसी लेकर वह भी लगा सकता है। ऐसा इसलिए हुआ कि एक घर में चार-चार मीटर लगे हुए हैं। अब लोगों को इस प्रक्रिया को पूरा करना पड़ेगा।

दरअसल बिजली कंपनी के नए फरमान से अब लोगों को नया कनेक्शन मिलना मुश्किल हो गया है। क्योंकि नए बिजली कनेक्शन के लिए उपभोक्ता के नाम एक के मकान की रजिस्ट्री या बंटवारे के दस्तावेज लगाना अनिवार्य कर दिया है। ऐसे में एक मकान में रहने वाले अलग- अलग परिवारों को अब नया बिजली कनेक्शन लेने के लिए जूझना पड़ेगा। यह प्रक्रिया अनिवार्य करने पर अब नए कनेक्शन करवाने वाले लोग कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं।

कलईपुरा के राकेश अहिरवार गोपालपुर के रामलाल आदिवासी ने बताया कि बिजली कनेक्शन कराने के लिए कार्यालय गए थे। वहां मौजूद अधिकारी- कर्मचारियों ने मकान की रजिस्ट्री लगाने के बाद कनेक्शन देने की बात कही। जब कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ता के नाम मकान की रजिस्ट्री नहीं होना बताया तो विद्युत कनेक्शन देने से मना कर दिया। राकेश बताते हैं कि, एक मकान में रहते हैं। पिता के नाम से रजिस्ट्री है।

छोटे से मकान के कितने हिस्से करें और फिर उनकी रजिस्ट्री कैसे करवाएं। अगर इतने ही पैसे होते तो नया मकान खरीद लेते। बिजली कंपनी के अफसरों द्वारा उपभोक्ताओं को गुमराह किया जा रहा है। उनसे इस तरह के आदेश मांगे तो वह भी नहीं दे पा रहे हैं।

नए फरमान से कई लोग नहीं ले पा रहे नए कनेक्शन….

एक मकान में रहने वाले परिवारों के बीच समस्या खड़ी हो गई है।इसी तरह अन्य परिवार के लिए समस्या बन गई है। कई लोग बिजी कंपनी कार्यालय के चक्कर काट कर चले जाते हैं लेकिन उनको बिजली कनेक्शन नहीं मिल पा रहा है।

Next Post

करोड़पति मटकी फोड़ कार्यक्रम में पहुंचे फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी, किया मनोरंजन

Sun Aug 24 , 2025
भोपाल। राजधानी के करोड़ क्षेत्र में आयोजित करोड़पति मटकी फोड़ कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी पहुंचे। कार्यक्रम में उनके आगमन से उपस्थित जनसमूह रोमांचित हो उठा। सुनील शेट्टी ने मंच से दर्शकों का अभिवादन किया और कई मजेदार अंदाज़ में लोगों से बातचीत कर उन्हें खूब मनोरंजित किया। कार्यक्रम […]

You May Like