ग्वालियर: अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के मध्यप्रदेश राज्य के अध्यक्ष डॉ राकेश अग्रवाल ने ग्वालियर के प्रतिष्ठित व्यापारी एवं समाजसेवी अशोक कुमार अग्रवाल को ग्वालियर जिले का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया है। अग्रवाल का कार्यकाल अगले वर्ष 30 अप्रैल तक रहेगा।
अशोक अग्रवाल ने अपने मनोनयन पर प्रदेशाध्यक्ष डॉ राकेश अग्रवाल का आभार व्यक्त किया है तथा अपने कार्यालय में संस्था के उद्देश्य अनुसार समाज हित में कार्य करने का संकल्प लिया है। अशोक अग्रवाल की नियुक्ति पर संभागीय अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, जिला अध्यक्ष रवि गर्ग, गोपाल गोयल, राजेन्द्र सिंघल, राजीव गोयल, संतोष अग्रवाल, समीर कुमार जैन, नरेश अग्रवाल, मनोज सरावगी आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की है।
