इंदौर: सेठी नगर में नमक व्यापारी ने पत्नी से विवाद के बाद अपने गोदाम में जहर खा लिया. दो दिन बाद कर्मचारी काम पर पहुंचे तो व्यापारी मृत अवस्था में मिला, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है.कर्बला मैदान के पास रहने वाले सत्य प्रकाश पिता केशव सिंह उम्र 59 साल का दो दिन पहले शराब पीने की बात को लेकर पत्नी से विवाद हुआ था. विवाद के दौरान पत्नी ने उनकी शराब की बोतल और मोबाइल अपने पास रख लिया था. इसके बाद सत्य प्रकाश थाने पहुंचे, जहां पुलिसकर्मियों के हस्तक्षेप से उन्हें मोबाइल वापस मिला.
मोबाइल मिलने के बाद सत्य प्रकाश घर लौटने के बजाय यह कहते हुए निकल गए कि अब वह वापस घर नहीं आएंगे. इसके बाद वे सेठी नगर स्थित अपने नमक गोदाम पहुंचे. अगले दिन गोदाम के कर्मचारी काम पर पहुंचे तो सत्य प्रकाश वहां मृत पड़े थे. सूचना पर विजय नगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस अब घटना से पहले हुए विवाद और आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है.
