
सिंगरौली । जिले के जियावन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कारी निवासी 60 वर्षीय फूलकेश सिंह गोंड की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार वृद्धा मंगलवार दोपहर गेहूं पिसाने के लिए ग्राम जोगिनी गई थीं। चक्की पर गेहूं रखने के बाद वह वापस घर लौट रही थीं। इसी दौरान करीब 2:30 बजे मुख्य मार्ग पर देवसर की ओर से तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रही अपाची मोटरसाइकिल क्रमांक यूपी 54 डब्ल्यू 1644 ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वृद्धा के सिर, चेहरे, दाहिने हाथ और बाएं पैर में गंभीर चोटें आईं हैं।
