
उज्जैन। महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि बिहार के ग्राम फूलवारिया महू जिला वैशाली से रोहित कुमार पिता राजकिशोर शाह 25 साल परिवार के साथ सोमवती अमावस्या होने पर आस्था का नहान और महाकाल दर्शन करने आया था। शाम 7 बजे के लगभग परिवार रामघाट पहुंचा था। परिवार डुबकी लगाकर बाहर आ गया था। लेकिन रोहित डुबकी लगाने के बाद वापस नहीं निकला। कुछ देर बाद रोहित दिखाई नहीं दिया तो उसकी तलाश शुरू की गई। उसके डुबने की आशंका सामने आते ही गोताखारों ने सर्चिंग अभियान शुरू किया। कुछ देर बाद उसे बाहर निकाला गया। इस दौरान एसडीआरएफ और होमगार्ड ने सीपीआर दिया, लेकिन सिर में चोंट लगी होने से उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर रात में शव चरक अस्पताल के पोस्टमार्टम कक्ष पहुंचाया।
