मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज झारडा में करेंगे बैराज का लोकार्पण

उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बुधवार 17 जून को उज्?जैन जिले की झारडा तहसील स्थित सामाकोटा बैराज का लोकार्पण करेंगे। यह परियोजना छोटी कालीसिंध नदी पर निर्मित है और इससे क्षेत्र के किसानों को आधुनिक सूक्ष्म दाब सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

उल्लेखनीय है कि सामाकोटा बैराज परियोजना की कुल स्वीकृत लागत 188.42 करोड़ रुपये है, इसकी जल संग्रहण क्षमता 17.57 मिलियन घन मीटर है, जिससे कुल 7236 हेक्टेयर कृषि क्षेत्र में पाइप पद्धति द्वारा सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी। इस परियोजना से झारड़ा तहसील के 18 गांव नलखेड़ा, पनोडिया, नीमखेड़ा, घट्टिया जस्सा, मेलाखेड़ी, खोरियापदमा, खेरला, लसूडिय़ानहाता, नागपुरा, छज्जुखेड़ी, देलाखेड़ी, डूंगरखेड़ी, खेड़ामद्दा, कसोन, डूंगरखेड़ा, महिदपुरिया, सोमचिड़ी एवं झारड़ा के लगभग 11,093 किसान परिवार लाभान्वित होंगे। परियोजना के अंतर्गत दो पंप हाउस का निर्माण किया गया है, जिनमें से पंप हाउस नंबर-1 से 5548 हेक्टेयर तथा पंप हाउस नंबर-2 से 1738 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की जाएगी। बैराज की ऊंचाई 13 मीटर एवं लंबाई 1010 मीटर है, जिसमें 12 मीटर & 8.85 मीटर के कुल 11 गेट लगाए गए हैं

अन्य लोकार्पण भी सीएम के करकमलों से होंगे

इसके अलावा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के द्वारा अन्य विकास कार्यों का भी लोकार्पण किया जाएगा। इनमें उच्च शिक्षा विभाग द्वारा निर्मित महाविद्यालय के नवीन भवन की लागत 4.35 करोड़ रुपये, लोक शिक्षण विभाग द्वारा शासकीय कन्या हाई स्कूल सेमलिया, शासकीय कन्या हाई स्कूल महिदपुर रोड तथा शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल कुंडीखेड़ा के भवनों की प्रत्येक की लागत 1.48 करोड़ रुपये, ऊर्जा विभाग द्वारा मोचीखेड़ा में नवीन 33/11 के.वी. उपकेंद्र की लागत 1.91 करोड़ रुपये तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा झारड़ा क्षेत्र के आक्यालिम्बा, पीपल्याधुमा, गोगाखेड़ा, भादवा, डूंगरखेड़ा, बरखेड़ाबुजुर्ग, मकला, चितावद, धाबलासिया, लसूडिय़ानहाटा, नागगुराडिय़ा, नलखेड़ा एवं शक्करखेड़ी में निर्मित 13 उप स्वास्थ्य केंद्र भवनों की प्रत्येक की लागत 0.65 करोड़ रुपये शामिल है। कुल मिलाकर इन विकास कार्यों की अनुमानित लागत 207 करोड़ रुपये से अधिक है।

Next Post

कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने किया हेडलबर्ग सीमेंट फैक्ट्री का औचक निरीक्षण

Tue Jun 16 , 2026
दमोह।कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने मंगलवार नरसिंहगढ़ स्थित हेडलवर्ग सीमेंट फैक्ट्री का औचक निरीक्षण किया.निरीक्षण के दौरान श्रमिकों से बातचीत में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं. कलेक्टर ने कहा कि शासन द्वारा निर्धारित कलेक्ट्रेट रेट के अनुसार श्रमिकों को भुगतान नहीं किया जा रहा है तथा उनसे निर्धारित 8 घंटे […]

You May Like