मुरैना: पूर्व कैबिनेट मंत्री जयवर्द्धन सिंह नूराबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संवाद किया, स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत की। नूराबाद आगमन पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। जयवर्द्धन सिंह का ग्राम नूराबाद में कांग्रेस नेता रामचित्र सिंह महाना और उनके समर्थकों ने स्वागत किया।
जयवर्द्धन सिंह बामौर ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों से मुलाकात की और क्षेत्र की राजनीतिक स्थिति के साथ-साथ स्थानीय समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में कार्यकर्ताओं से निर्भीकता और एकजुटता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
