
उज्जैन। स्वाइन फ्लू की दस्तक शहर में होना सामने आई है। ऋषिनगर क्षेत्र में रहने वाली 60 वर्षीय महिला को 27 जुलाई के दिन नानाखेड़ा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 30 जुलाई को उनका सेम्पल लिया गया। मामले में स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट हो गई है और निगरानी रख रही है।
एक दिन बाद ही स्वाइन फ्लू रिपोर्ट पॉजीटिव आई जिसके चलते वृद्ध महिला को उपचार के लिए इंदौर स्थित कोकिला बेन अस्पताल रैफर किया गया। जहां पिछले 18 दिनों से चल रहे उपचार के बाद मंगलवार को वृद्ध महिला की मौत हो गई। स्वाइन फ्लू का सेम्पल पॉजीटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया था। ऋषिनगर क्षेत्र में वृद्ध महिला के घर के आसपास रहने वाले 28 परिवारों के यहां स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच के लिए पहुंची थी। लेकिन किसी भी व्यक्ति को स्वाइन फ्लू की पुष्टि होना सामने नहीं आया था। महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग मरीजों पर नजर रख रहा है।