ग्वालियर का दंपत्ति कर रहा है 3500 किमी की नर्मदा परिक्रमा

ग्वालियर: संकल्प, श्रद्धा और अदम्य इच्छा-शक्ति का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए ग्वालियर निवासी प्रकाश सिंह कौरव (70) और उनकी धर्मपत्नी आशा देवी कौरव (65) इन दिनों माँ नर्मदा की 3500 किलोमीटर लंबी परिक्रमा यात्रा पर निकले हुए हैं। यह दंपत्ति दादा गुरु महाराज के सान्निध्य में पूरी आस्था और अनुशासन के साथ पैदल यात्रा कर रहा है। उम्र के इस पड़ाव में भी दोनों का उत्साह युवा यात्रियों को पीछे छोड़ देता है। प्रतिदिन निर्धारित दूरी तय करते हुए, भजन-कीर्तन और साधना के बीच से वे माता नर्मदा के तटों पर स्थित आश्रमों व पवित्र स्थलों का दर्शन कर रहे हैं। मार्ग की कठिनाइयों, मौसम की चुनौतियों और थकान के बावजूद उनका संकल्प अडिग है।

प्रकाश सिंह कौरव का कहना है कि “माँ नर्मदा की कृपा और दादा गुरु महाराज जी का आशीर्वाद ही हमारी शक्ति है। जब मन में श्रद्धा हो, तो उम्र कभी बाधा नहीं बनती।” वहीं आशा देवी कौरव का मानना है कि यह यात्रा उनके जीवन की आध्यात्मिक परिपूर्णता का मार्ग है।यह प्रेरक यात्रा न सिर्फ भक्ति का अद्भुत उदाहरण है, बल्कि यह संदेश भी देती है कि आस्था, संकल्प और सकारात्मक सोच से हर कठिन मार्ग आसान हो जाता है। यात्रा में चल रहे हर यात्री का ख्याल दादा गुरु खुद ही रखते है किसी भी यात्री को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसका हर समय ध्यान रखते हैं।

Next Post

भिण्ड-ग्वालियर हाईवे को फोरलेन बनाने जनहित पार्टी का सड़क आंदोलन

Sat Feb 14 , 2026
भिण्ड: भिण्ड-ग्वालियर हाईवे 719 पर सड़क हादसों में बढ़ती मौतों को देखते हुए जनहित पार्टी ने सड़क आंदोलन की शुरुआत की है, जिसकी शुरुआत पदयात्रा के रूप में चंबल के पुल से की गई, ये पदयात्रा ग्वालियर के डीडी नगर स्थित दीनदयाल उपाध्याय चौराहे पर पहुंची। पदयात्रा के माध्यम से […]

You May Like