भिण्ड: भिण्ड-ग्वालियर हाईवे 719 पर सड़क हादसों में बढ़ती मौतों को देखते हुए जनहित पार्टी ने सड़क आंदोलन की शुरुआत की है, जिसकी शुरुआत पदयात्रा के रूप में चंबल के पुल से की गई, ये पदयात्रा ग्वालियर के डीडी नगर स्थित दीनदयाल उपाध्याय चौराहे पर पहुंची। पदयात्रा के माध्यम से जनहित पार्टी ने सरकार से भिण्ड-ग्वालियर की खाली पड़ी रेल लाइन पर लोकल ट्रेन हर घण्टे चलाने तथा हर गांव गौशाला बनाने जैसी कारगर मांग भी की।
जनहित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय जैन की अध्यक्षता में इस सड़क आंदोलन की शुरुआत हुई, उन्होंने बताया कि ये पदयात्रा सिर्फ इस आंदोलन की शुरुआत है, यदि सरकार ने जल्द ही इस मुद्दे की ओर ध्यान नहीं दिया तो जनहित पार्टी भिंड कलेक्टर ऑफिस के सामने अनिश्चित कालीन धरना देगी। इसी विषय को लेकर जनहित पार्टी ने गोले के मंदिर चौराहे पर सड़क आंदोलन एवं जन जागरण कर सरकार को ये संदेश दिया कि वह इस तरह हर रोज होने वाले हादसों को नजरअंदाज ना करें और जल्द से जल्द फोरलेन हाईवे का निर्माण करे। इस आंदोलन में पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री मनीष काले, अरविंद भदौरिया, बालमुकुंद भदौरिया, वंशिका शर्मा, अशोक झा, अबोध तोमर, नवदीप जादौन तथा पार्टी के अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।
