सिंगरौली: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ ग्राम टूसाखांड के समीप रेलवे ट्रैक पर कोयला ढोने वाली मालगाड़ी (कोयला रैक) की चपेट में आने से करीब तीन से चार गायों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय घटा जब मवेशियों का एक झुंड रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही कोयला रैक की चपेट में आने से मवेशी बुरी तरह कट गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि गौवंश को संभलने का मौका तक नहीं मिला और घटनास्थल पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
Next Post
दो बाइकों की भिड़ंत में युवती की मौत, दो गंभीर
Tue Jan 27 , 2026
सिंगरौली: जिले में बेकाबू रफ्तार का खूनी खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज सड़क हादसे की तीसरी बड़ी खबर सामने आई है, जहाँ माडा थाना क्षेत्र के ढेका गाँव में दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भीषण टक्कर में बाइक पर सवार […]

You May Like
-
2 years ago
बेलगाम ट्रक ने रौंदा, युवक की मौत
-
2 months ago
एक सप्ताह नहीं बारिश के आसार
-
7 months ago
नेपाल के खिलाफ वेस्ट इंडीज की नजरें लगातार जीत पर