स्पेन में शक्तिशाली तूफान के कारण गोदाम ढहने से तीन मौत

मैड्रिड, 05 अप्रैल (वार्ता) दक्षिणी स्पेन में शुक्रवार को एक शक्तिशाली तूफान के कारण एक कृषि गोदाम ढह गया, जिससे वहां काम कर रहे तीन लोगों की मौत हो गई।

स्थानीय आपातकालीन सेवाओं ने बताया कि उन्हें अंडालूसिया क्षेत्र में सेविले के पास डॉस हरमनोस शहर के पास घटना की जानकारी मिली। तूफान के कारण गोदाम की छत उड़ गई और इमारत ढह गई। अंदर काम कर रहे तीन लोगों की मौत हो गई। किसी अन्य के घायल होने की सूचना नहीं है।

स्पेन के श्रम और सामाजिक अर्थव्यवस्था मंत्री ने कहा कि एक निरीक्षण दल घटना की जांच कर रहा है।

सेविले के श्रमिक संघ, कोमिसियोनेस ओब्रेरास (श्रमिक आयोग) के सचिव कारमेन तिराडो ने कहा कि प्रतिकूल मौसम में कंपनियों को काम समायोजित या निलंबित करना कानूनी रूप से आवश्यक है, अन्यथा त्रासदियां हो सकती है।

Next Post

रूस के कुर्स्क क्षेत्र में यूक्रेनी सशस्त्र बलों के 22 हजार सैनिकों ने जान गंवाई

Sat Apr 5 , 2025
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email कुर्स्क, 05 अप्रैल (वार्ता) रूस के कुर्स्क क्षेत्र में यूक्रेन की सशस्त्र सेनाओं के 22 हजार सैनिक अपनी जान गंवा चुके हैं।सेवर (उत्तर) समूह बल के सूत्रों के मुताबिक दुश्मन को कुल 72 हजार से अधिक लोगों […]

You May Like

मनोरंजन